वायरल हुआ नीता अंबानी का मल्टी मिलियन डॉलर का बैग, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश!
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी धूम मचा रही है. चेयरपर्सन नीता अंबानी के इस बैग की कीमत 2.6 करोड़ रुपये से अधिक है और 200 हीरों से जड़े हर्म्स हिमालया बिर्किन बैग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.
नई दिल्ली : रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) की फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी धूम मचा रही है. वैसे तो इस तस्वीर में कुछ ऐसा खास नहीं है, लेकिन अगर आप फोटो में नीता अंबानी के बैग की तरफ ध्यान देंगे, तो इस बैग की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे.
चेयरपर्सन नीता अंबानी के इस बैग की कीमत 2.6 करोड़ रुपये से अधिक है और 200 हीरों से जड़े हर्म्स हिमालया बिर्किन बैग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में नीता अंबानी को सफेद पोशाक में और हर्म्स हिमालया बिर्किन बैग के साथ नजर आ रही है.
बॉलीवुड की डीवा करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान भी तस्वीर में उनके साथ हैं. क्रिस्टीज डॉट कॉम के अनुसार हर्म्स हिमालया बिर्किन बैग को 'हैंड बैग्स में होली ग्रैल' माना जाता है. इसके 18-कैरेट-गोल्ड हार्डवेयर पर 240 से अधिक हीरे जड़े हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

