गृहमंत्री अमित शाह और BJP विधायक लीना जैन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में भारतीय जनता पार्टी की विधायक लीना जैन को एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. पत्र में विधायक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. पत्र में लिखा है कि, 'अगर गृहमंत्री गंज बासौदा आए तो उन्हें भी बम से उड़ा दिया जाएगा.'