देश

मुंबई के बाद मध्यप्रदेश में भी मॉनसून ने दी दस्तक, कई इलाकों में बारिश शुरू

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता ने मौसम का मिजाज बदल दिया है, कई हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी का असर कम हुआ है

मुंबई के बाद मध्यप्रदेश में भी मॉनसून ने दी दस्तक, कई इलाकों में बारिश शुरू
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits ANI)

भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता ने मौसम का मिजाज बदल दिया है, कई हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी का असर कम हुआ है. राज्य में मानसून के सक्रिय होने से बीते तीन दिनों में अलग-अलग हिस्सों में सामान्य से लेकर भारी बारिश हुई है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और बौछारें पड़ रही है, जिससे गर्मी का असर कम है और राज्य के तापमान में गिरावट आई है.

राज्य के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. राज्य में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है. यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश: भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में उमस का असर बरकरार, तापमान मे हुआ इजाफा

मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर का 23.1 डिग्री, ग्वालियर का 24.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, इंदौर का 32.4 डिग्री, ग्वालियर का 39.5 डिग्री और जबलपुर का 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2019 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).