Actor Mukul Dev Passes Away: 'आप रत्न थे भाई'... मुकुल देव के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर जाहिर किए जज्बात
बॉलीवुड की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं रहे. 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. इस कड़ी में अजय देवगन, सोनू सूद, नील नितिन मुकेश, अरशद वारसी, सुष्मिता सेन समेत कई कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.