Shubman gill Interview with BCCI: भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा; 'बड़ा सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी'
भारत के नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि लाल गेंद के प्रारूप में देश का नेतृत्व करने का अवसर उनके लिए एक बड़ा सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है. गिल ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बीसीसीआई द्वारा साझा की गई एक छोटी क्लिप में कहा,"एक युवा बच्चे के रूप में, जब कोई क्रिकेट खेलना शुरू करता है, तो वह भारत के लिए खेलना चाहता है.