उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के बीच पड़ेंगी बौछारें, मौसम विभाग ने हल्की बारिश का लगाया अनुमान
प्रदेश में मानसून की गतिविधी धीमी पड़ती दिख रही है. हालांकि मौसम विभाग ने आज बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है. शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 27 डिग्री, फैजाबाद 26 डिग्री, बरेली 26.1 डिग्री, मेरठ का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.