चीन: तूफान लेकिमा ने दी दस्तक, 10 लाख लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेजा गया
चीन के झेजियांग प्रांत में शनिवार को तूफान लेकिमा ने दस्तक दे दी, जिसके कारण कम से कम 10 लाख लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है. 700,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, जिनके बीच 110,000 से अधिक को 12,000 आश्रय शिविरों में रखा गया. लेकिमा के लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर और पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.