जरुरी जानकारी

उत्तर कोरिया ने फिर कम दूरी की 2 मिसाइलों का किया परीक्षण: सियोल

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर शनिवार को कम दूरी की मानी जा रही दो मिसाइलों का पूर्वी सागर में परीक्षण किया है. सियोल और वाशिंगटन के संयुक्त अभ्यास के खिलाफ उत्तर कोरिया लगातार परीक्षण कर भड़काने का काम कर रहा है. शनिवार को हुआ परीक्षण 25 जुलाई के बाद हुआ पांचवां परीक्षण है.

उत्तर कोरिया ने फिर कम दूरी की 2 मिसाइलों का किया परीक्षण: सियोल
मिसाइल लॉन्च (Photo Credits : IANS)

सियोल : उत्तर कोरिया (North Korea) ने एक बार फिर शनिवार को कम दूरी की मानी जा रही दो मिसाइलों (Missile) का पूर्वी सागर में परीक्षण किया है. दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी. सियोल और वाशिंगटन के संयुक्त अभ्यास के खिलाफ उत्तर कोरिया लगातार परीक्षण कर भड़काने का काम कर रहा है.

समाचार एजेंसी योनहाप ने जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से कहा, "दक्षिण हेमग्योंग प्रांत के पूर्वी तटीय शहर हेमहंग से पूर्वी सागर में परीक्षण सुबह 5.32 बजे और 5.50 बजे किए गए. दोनों मिसाइलें अधिकतम 48 किलोमीटर की ऊंचाई पर जाकर लगभग 400 किलोमीटरमीटर दूर तक गईं. इस दौरान इन मिसाइलों की अधिकतम गति 6.1 मैक रही."

यह भी पढ़ें : दक्षिण कोरिया के सेना ने दी जानकारी, कहा- उत्तर कोरिया ने दागी कम दूरी वाली अज्ञात मिसाइलें

जेसीएस ने एक बयान में कहा, "हमें अभी और परीक्षण होने की आशंका है, क्योंकि उत्तर कोरिया अभी ग्रीष्मकालीन ड्रिल कर रही है और दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका में संयुक्त अभ्यास जारी है." जेसीएस ने कहा, "हम कड़ी सैन्य तैयारियों के साथ स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं." शनिवार को हुआ परीक्षण 25 जुलाई के बाद हुआ पांचवां परीक्षण है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2019 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).