सैमसंग गैलेक्सी ने की नोट 10 और नोट 10 प्लस लांच करने की घोषणा, उपभोक्ता 22 अगस्त तक कर सकते हैं प्री-बुकिंग
सैमसंग ने मेड इन इंडिया फ्लैगशिप्स गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस को लांच करने की घोषणा की, जिसकी कीमत क्रमश: 69,999 रुपये और 79,999 रुपये है. भारत के उपभोक्ताओं के लिए गैलेक्सी नोट 10 की प्री-बुकिंग गुरुवार को शुरु हुई और 22 अगस्त तक जारी रहेगी. ग्राहक सैमसंग, फ्लिपर्का, पेटीएम और टाटा क्लिक के ऑनलाइन पोर्टल पर बुक कर सकेंगे.
न्यूयार्क : देश के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी प्रीमियम स्मार्टफोन खंड में एप्पल (Apple), गूगल पिक्सल (Google Pixel) और हुआवेई (Huawei) डिवाइसों को वास्तविक टक्कर देते हुए सैमसंग (Samsung) ने गुरुवार अपने मेड इन इंडिया फ्लैगशिप्स गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस को लांच करने की घोषणा की, जिसकी कीमत क्रमश: 69,999 रुपये और 79,999 रुपये है.
भारत के उपभोक्ताओं के लिए गैलेक्सी नोट 10 की प्री-बुकिंग गुरुवार को शुरु हुई और 22 अगस्त तक जारी रहेगी. जिन्होंने प्री-बुक किया है, उन्हें उनकी डिवाइसेज 23 अगस्त को मिलेगी. इसी दिन यह फोन दुनिया भर के बाजारों में उतारी जाएगी.
यह भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड ने पास किए सभी टेस्ट, जल्द की जाएगी लॉन्च के तारीख की घोषणा
ग्राहक अपने गैलेक्सी नोट डिवाइसों को खुदरा दुकानों, सैमसंग, फ्लिपर्का, पेटीएम और टाटा क्लिक के ऑनलाइन पोर्टल पर बुक कर सकेंगे. एंड्रायड 9 (पाई) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले गैलेक्सी नोट10 में 6.3 इंच का एफएचडी प्लस स्क्रीन है और गैलेक्सी नोट10 प्लस में 6.8 इंच का क्वैड एचडी स्कीन है. इन्हें भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से 20 अगस्त को लांच किया जाएगा.
काउंटरप्वाइंट रिसर्च के एसोसिएट निदेशक तरूण पाठक ने आईएएएस से कहा, "सैमसंग हमेशा नोट सीरीज में सबसे बेहतरीन स्पेशिफिकेशंस देती है और इस साल भी कंपनी ने ऐसा ही किया है. नए नोट सीरीज से कंपनी को प्रीमियम फोन के बाजार में पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2019 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

