देश

मध्यप्रदेश: अगस्त क्रांति दिवस पर सीएम कमलनाथ ने लगाया नारा, कहा- मिलावटखोरों मप्र छोड़ो

भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को मिलावटखोरों के खिलाफ नारा दिया है 'मिलावटखोरों मध्य प्रदेश छोड़ो'. मिलावटखोरों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. वही मिलावटखोरों की सूचना देने वाले को इनाम का प्रावधान किया गया है.

मध्यप्रदेश: अगस्त क्रांति दिवस पर सीएम कमलनाथ ने लगाया नारा, कहा- मिलावटखोरों मप्र छोड़ो
कमलनाथ (Photo Credits: IANS)

भोपाल : भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह (अगस्त क्रांति दिवस) पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को मिलावटखोरों के खिलाफ नारा दिया है -'मिलावटखोरों मध्य प्रदेश छोड़ो'. कमलनाथ ने ट्वीट किया, "आज के दिन नौ अगस्त, 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में भारत की आजादी के लिए, ब्रिटिश शासन की समाप्ति के लिए, भारत छोड़ो आंदोलन पूरे देश में प्रारंभ किया गया था. आजादी प्राप्त करने में इस जनआंदोलन ने अहम भूमिका निभाई. इस यादगार दिन को भुलाया नहीं जा सकता है."

उन्होंने आगे कहा, "अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की आज वर्षगांठ है. आज देखने में आ रहा है कि थोड़े से स्वार्थ व मुनाफे के लिए किस प्रकार मिलावटखोर आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जहर बेचकर उन्हें मौत के आगोश में धकेल रहे हैं. आज वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर मिलावटमुक्त प्रदेश का संकल्प लें और नारा दें, 'बहुत हो गया अब मिलावटखोरों प्रदेश छोड़ो'."

यह भी पढ़ें : सुषमा स्वराज के निधन पर मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

ज्ञात हो कि राज्य में सिंथेटिक दूध और उसके उत्पाद बनाने वालों के खिलाफ राज्य में अभियान जारी है. मिलावटखोरों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. वही मिलावटखोरों की सूचना देने वाले को इनाम का प्रावधान किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2019 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).