क्रिकेट

क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद के कॉन्ट्रेक्ट को किया गया सस्पेंड, एसीबी ने लगाया इस नियम को तोड़ने का आरोप

अफगानिस्तान (Afghanistan) क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद (Mohammad Shahzad) का करार अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया.

क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद के कॉन्ट्रेक्ट को किया गया सस्पेंड, एसीबी ने लगाया इस नियम को तोड़ने का आरोप
मोहम्मद शहजाद (Photo Credits: Getty Images)

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद (Mohammad Shahzad) का करार अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया. एसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार शहजाद ने देश के बाहर यात्रा के लिये बोर्ड की अनुमति लेने के नियम का पालन नहीं किया. एसीबी ने कहा ‘‘एसीबी की नीतियों के तहत देश से बाहर जाने वाले हर खिलाड़ी को एसीबी की अनुमति लेनी होती है. शहजाद ने इसका पालन नहीं किया.’’

बोर्ड ने कहा कि शहजाद ने पहले भी उसकी आचार संहिता का उल्लंघन किया है. उसे हाल ही में एसीबी की अनुशासन समिति ने विश्व कप के दौरान एक अनुशासनात्मक मामले की सुनवाई के लिये तलब किया था.

यह भी पढ़े- Ind vs WI 2019: कप्तान कोहली रविवार को तोड़ सकते हैं पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद का यह रिकॉर्ड

एसीबी ने संकेत दिया कि शहजाद पर महीने के आखिर में और प्रतिबंध लगाये जा सकते हैं. बोर्ड की विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मोहम्मद शहजाद ने पिछले महीने 20 और 25 तारीख को अनुशासन समिति की बैठक में भाग नहीं लिया. अनुशासन समिति की बैठक ईद के बाद होगी जिसमें उनके बारे में फैसला लिया जायेगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2019 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).