इस खास गिफ्ट के साथ साक्षी कर रही हैं महेंद्र सिंह धोनी का इंतजार, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ काम कर रहे हैं और इस बीच उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपने गराज में एक नई कार जोड़ी है. साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार, एक जीप ग्रैंड शेरोकी की फोटो शेयर की. धोनी ने खेल से दो महीने का ब्रेक लेकर सेना के साथ समय बिताने का फैसला लिया था.
रांची : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ काम कर रहे हैं और इस बीच उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपने गराज में एक नई कार जोड़ी है. साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार, एक जीप ग्रैंड शेरोकी की फोटो शेयर की.
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं." कार की कीमत भारत में 80 से 90 लाख के बीच में है. धोनी के पास पहले से कई गाड़ियां मौजूद है. चार पहिया गाड़ियों में उनके पास फरारी 599 जीटीओ, हैमर एच-2, जीएमसी सिएरा है.
उनके पास बाइक का भी बेहतरीन कलेक्शन है. इसमें कवास्की निन्जा एच-2, कोनफेडेरेट हेलकैट, बीएसए, सुजूकी हायाबूसा और एक नॉर्टन विंटेज प्रमुख हैं. धोनी ने खेल से दो महीने का ब्रेक लेकर सेना के साथ समय बिताने का फैसला लिया था. वह फिलहाल, सेना के साथ पुलवामा जिले में तैनात हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

