कर्नाटक सीएम बी.एस. येदियुरप्पा ने 14 बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए 3,000 करोड़ रुपये की मांग की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने शनिवार को केंद्र सरकार से उत्तर-पश्चिम और तटीय क्षेत्रों में राज्य के 14 बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यो के लिए 3,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की है. राज्य के 14 प्रभावित जिले - बगलकोट, बेलागवी, बीजापुर (विजयपुरा), चिकमंगलूरु, दक्षिण कन्नड़, धारवाड़, गडग, हासन, हुबली, कोडागू, मैसूर, शिवमोगा, उडुपी और उत्तर कन्नड़ हैं.