देश

ओखला रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण 15 ट्रेनें लेट, आधे घंटे फिर चालू शुरू हुआ डाउन लाइन का परिचालन

राष्ट्रीय राजधानी के ओखला रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण रविवार को करीब 15 ट्रेनें लेट हो गईं. रेलवे इंजीनियर्स की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी को ठीक किया और दो घंटे के बाद मार्ग की सेवाओं को सामान्य किया जा सका. रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद अप लाइन के साथ ट्रेनों की आवाजाही सुबह 9.30 बजे शुरू हुई. डाउन लाइन का परिचालन आधे घंटे बाद फिर से शुरू हुआ.

ओखला रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण 15 ट्रेनें लेट, आधे घंटे फिर चालू शुरू हुआ डाउन लाइन का परिचालन
ट्रेन (Photo Credits : IANS)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के ओखला रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण रविवार को करीब 15 ट्रेनें लेट हो गईं. रेलवे इंजीनियर्स (Railway Engineering) की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी को ठीक किया और दो घंटे के बाद मार्ग की सेवाओं को सामान्य किया जा सका.

एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि, "ओखला स्टेशन पर आज सुबह लगभग 8 बजे एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (Electric Multiple Unit ) टूट गया, जिसके बाद अप और डाउन लाइनें बाधित हो गईं. इस वजह से आठ अप और सात डाउन ट्रेनों के चलने में देरी हुई."

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग की चेतावनी: मुंबई में आज भी हो सकती है भारी बारिश, स्‍कूल-कॉलेज बंद

अधिकारियों ने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद अप लाइन के साथ ट्रेनों की आवाजाही सुबह 9.30 बजे शुरू हुई. डाउन लाइन का परिचालन आधे घंटे बाद फिर से शुरू हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).