मध्यप्रदेश में छाए आंशिक बादल, बारिश की बढ़ी संभावना, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है. राजधानी में लगभग एक सप्ताह के बाद रविवार को बारिश का दौर थमा हुआ है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई.
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य में रविवार की सुबह से मौसम सुहावना है, बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही है, जिससे गर्मी और उमस से राहत है. राजधानी में लगभग एक सप्ताह के बाद रविवार को बारिश का दौर थमा हुआ है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई.
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने पर एक बार फिर जोरदार बारिश की संभावना है, आगामी 24 घंटों में कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
यह भी पढ़ें : बाढ़ और बारिश ने मचाई भीषण तबाही, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में अबतक 100 से अधिक मौतें
भोपाल का रविवार का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, इंदौर का 21.8 डिग्री, ग्वालियर का 24 डिग्री और जबलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, इंदौर का 27.7 डिग्री, ग्वालियर का 33.3 डिग्री और जबलपुर का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

