उत्तर प्रदेश: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, मनचलों ने जान से मारने की दी थी धमकी
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर की राठ कोतवाली क्षेत्र के धनाड़ी गांव में कथित रूप से मनचलों की छेड़खानी से परेशान होकर एक छात्रा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लड़की के पिता के अनुसार इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर की राठ कोतवाली क्षेत्र के धनाड़ी गांव में कथित रूप से मनचलों की छेड़खानी से परेशान होकर एक छात्रा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. राठ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुभ सूचित ने रविवार को बताया, "पुलिस ने धनाड़ी गांव में शनिवार को एक छात्रा रोहिणी (22) का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर झूलता बरामद किया."
उन्होंने बताया, "लड़की के पिता शिवराम लोधी ने गांव के तीन युवकों पुष्पेंद्र, प्रवीण और कृष्ण कुमार के खिलाफ छेड़खानी, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत राठ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल आरोपी गांव से फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है. पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है."
यह भी पार्टी : उत्तर प्रदेश: कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी ने की आत्महत्या
दर्ज मामले के आधार पर सीओ ने बताया कि शनिवार को लड़की अपने भाई जितेंद्र के साथ घर वापस आ रही थी, तभी पुष्पेंद्र, प्रवीण और कृष्ण कुमार ने रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की और जब उसके पिता उसे घर छोड़ कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो आरोपियों ने लड़की को घर में अकेला पाकर दोबारा छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी भी दी.
लड़की के पिता के अनुसार इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. लड़की के आत्महत्या करने की सूचना लड़की के पिता को थाने में तब मिली जब वे छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

