कप्तान विराट कोहली ने इस शानदार तरीके से पूरा किया बॉटल कैप चैलेंज, देखें वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी आखिरकार बॉटल कैप चैलेंज को पूरा किया. 15 सेकेंड लंबे वीडियो में कोहली बैट पकड़े बॉटल की ओर देख रहे हैं. इसके बाद, वह बल्ले से बॉटल के कैप को खोल देते हैं. बॉटल के कैप को हटाने के बाद कोहली ने उससे पानी भी पीया. कई मशहूर हस्तियों ने पिछले कुछ समय से बॉटल कैप चैलेंज को पूरा किया है.
पोर्ट ऑफ स्पेन : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी आखिरकार बॉटल कैप चैलेंज को पूरा किया. विराट ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कभी नहीं करने से बेहतर है देर से करना (बैटर लेट देन नेवर) हैशटग बॉटल कैप चैलेंज."
15 सेकेंड लंबे वीडियो में कोहली बैट पकड़े बॉटल की ओर देख रहे हैं. इसके बाद, वह बल्ले से बॉटल के कैप को खोल देते हैं. इस वीडियो की सबसे मजेदार बात यह रही कि बैकग्राउंड में कोहली ने भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री की कमेंट्री का इस्तेमाल किया.
यह भी पढ़ें : IND vs WI 1st ODI 2019: विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
बॉटल के कैप को हटाने के बाद कोहली ने उससे पानी भी पीया. कई मशहूर हस्तियों ने पिछले कुछ समय से बॉटल कैप चैलेंज को पूरा किया है. कोहली फिलहाल, वेस्टइंडीज में भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं और रविवार को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

