दिव्यांका त्रिपाठी के कोविड-19 पर ट्वीट को लेकर नाराज हुए फैंस, एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी
घातक कोरोनावायरस को लेकर टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसके चलते अब वह आलोचनाओं से घिर गई हैं. दिव्यांका ने ट्वीट किया था, "मुंबई में इतने कम ट्रैफिक को देखकर लगता है कि यह मेट्रो, पुलों और सड़कों को जल्दी पूरा करने का एक मौका है."