COVID-19: तुर्की में 1,35,569 और ईरान में 1,04,691 मामले आए सामनें, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका की हालत गंभीर
तुर्की में कोरोना के 1848 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह देश में कोविड-19 के कुल मामले 1,35,569 हो गए हैं. वहीं ईरान में 1556 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामले 1,04,691 हो गए हैं. कतर में 1311 नए मामले के साथ कुल मरीजों की संख्या 20,201 हो गई है. इजरायल में 55 नए मामलों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 16,436 पहुंच गया है.