बॉलीवुड

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने कास्टिंग कुछ को लेकर किया खुलासा, कहा- ये हर जगह मौजूद हैं लेकिन सब आप पर निर्भर करता है

अभिनेत्री अदा शर्मा ने बॉलीवुड सहित दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है और उनका कहना है कि कास्टिंग काउच हर जगह मौजूद है. बॉलीवुड के कई कलाकार इससे पहले दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अपने डरावने अनुभव का खुलासा कर चुके हैं.

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने कास्टिंग कुछ को लेकर किया खुलासा, कहा- ये हर जगह मौजूद हैं लेकिन सब आप पर निर्भर करता है
अदा शर्मा (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली:अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) ने बॉलीवुड सहित दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है और उनका कहना है कि कास्टिंग काउच हर जगह मौजूद है. बॉलीवुड के कई कलाकार इससे पहले दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अपने डरावने अनुभव का खुलासा कर चुके हैं. अदा इस बारे में आईएएनएस से कहती हैं, "कास्टिंग काउच कोई ऐसी चीज नहीं है, जो दक्षिण या उत्तर में ही मौजूद है. मुझे लगता है कि यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में दुनिया भर में बात की जाती है. यह सार्वभौमिक रूप से मौजूद है."

बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी अदा का कहना है कि आपके पास हमेशा विकल्प रहता है. वह आगे कहती हैं, "आपको इसे स्वीकार करना है या नहीं, इसका विकल्प आपके पास है. आप चाहें तो नहीं भी कर सकते हैं." यह भी पढ़ें: Kriti Kharbanda Hot Video: एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने शेयर किया हॉट पोल डांस वीडियो, दिखाई कमाई की फिटनेस

अभिनय की बात करें, तो अदा आखिरी बार 'बाईपास रोड' में नजर आई थीं और आने वाले समय में वह फिल्म 'मैन टू मैन' में दिखेंगी. यह फिल्म अभिनेता नवीन कस्तुरिया के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसको अदा के निभाए गए किरदार से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी कर लेता है, जिसके बाद उसे इस बात का एहसास होता है कि वह पहले एक आदमी थी, जो सर्जरी करवाने के बाद औरत बनती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).