पालतू पपी ब्रूनो के साथ मस्ती करती दिखी प्रीति जिंटा, 'पूल डे' की फोटो की शेयर
बढ़ते तापमान के बीच अभिनेत्री और पशु प्रेमी प्रीति जिंटा ने अपने पालतू कुत्ते ब्रूनो के साथ एक पूल डे बिताया.प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा की है, जिसमें वह ब्रूनो(डच शेफर्ड) के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "ब्रूनो के साथ पूल डेज.
बढ़ते तापमान के बीच अभिनेत्री और पशु प्रेमी प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अपने पालतू कुत्ते ब्रूनो के साथ एक पूल डे बिताया. प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा की है, जिसमें वह ब्रूनो(डच शेफर्ड) के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "ब्रूनो के साथ पूल डेज. गर्मी ने दस्तक दे दी है..उम्मीद है कि यह वायरस जल्द खत्म होगा और हम सभी अपना सामान्य जीवन दोबारा जी सकेंगे."
प्रीति अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रुनो के साथ की मजेदार वीडियो प्रशंसकों के लिए साझा करती रहती हैं. यह भी पढ़े: एक्स बॉयफ्रेंड नेस वाडिया ने प्रीती जिंटा के ‘गो एयर’ फ्लाइट में चढ़ने पर लगाई पाबंदी, एयरपोर्ट पर जमकर मचा बवाल
वहीं काम की बात करें तो प्रीति को आखिरी बार पर्दे पर साल 2018 में आई फिल्म "भैय्या जी सुपरहीट" (Bhaiaji Superhit) में देखा गया था. इस फिल्म से ही उन्होंने सात साल के लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

