Petrol and Diesel Price: मुंबई में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है. मुंबई में पेट्रोल 78.32 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 68.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव क्रमश: 71.26 रुपये, 73.30 रुपये, 78.32 रुपये और 75.54 रुपये प्रति लीटर था.