COVID-19 Pandemic Worldwide Update: वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों की संख्या 86 लाख के पार, अब तक 4.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 86 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मौतों की संख्या 4.6 लाख के करीब थी. विश्वविद्यालय के सीएसएसई ने अपने ताजा अपडेट में खुलासा किया है कि शनिवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 86,39,023 थी, जबकि मृत्यु दर बढ़कर 4,59,437 हो गई थी.