बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लॉक किया अपना फेसबुक प्रोफाइल

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर दी है और अपनी प्रोफाइल पिक्च र भी डिलीट कर दी है. गुरुवार तक श्वेता का प्रोफाइल विजिबल रहा. उन्होंने मुंबई से पटना अपने घर पर लौटने और भाई के अस्थि विसर्जन करने की जानकारी भी इसी के माध्यम से दीं.

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लॉक किया अपना फेसबुक प्रोफाइल
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ती (Photo Credits: Twitter)

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर दी है और अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी डिलीट कर दी है. गुरुवार तक श्वेता का प्रोफाइल विजिबल रहा. उन्होंने मुंबई से पटना अपने घर पर लौटने और भाई के अस्थि विसर्जन करने की जानकारी भी इसी के माध्यम से दीं. हालांकि शुक्रवार से उनके प्रोफाइल पर सिर्फ उनके नाम को छोड़कर कोई भी एक पोस्ट या तस्वीर नजर नहीं आ रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार की सुबह मुंबई में स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. अपने भाई के निधन के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में श्वेता अमेरिका से भारत लौटीं. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की मौत: बिहार में जन अधिकार छात्र परिषद ने सलमान खान और करण जौहर का पुतला फूंका

श्वेता सिंह कीर्ति फेसबुक प्रोफाइल (Photo Credits: Facebook)

कुछ दिनों पहले श्वेता ने अपने भाई के लिए एक ओपेन लेटर भी लिखा, हालांकि बाद में उन्होंने उसे भी डिलीट कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).