देश

Madhya Pradesh Rajya Sabha Election 2020: राज्यसभा चुनाव जीते दिग्विजय, गोहिल और वेणुगोपाल को बिहार कांग्रेस ने दी बधाई

राज्यसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से विजयी दिग्विजय सिंह, राजस्थान से विजयी क़े सी़ वेणुगोपाल और गुजरात से शक्ति सिंह गोहिल की जीत पर बिहार कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी है. बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने भी बिहार के प्रभारी और गुजरात से विजयी शक्ति सिंह गोहिल, दिग्विजय सिंह और वेणुगोपाल को फोन कर बधाई दी.

Madhya Pradesh Rajya Sabha Election 2020: राज्यसभा चुनाव जीते दिग्विजय, गोहिल और वेणुगोपाल को बिहार कांग्रेस ने दी बधाई
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Photo Credits: Freepik)

पटना, 20 जून : राज्यसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से विजयी दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh), राजस्थान से विजयी क़े सी़ वेणुगोपाल और गुजरात से शक्ति सिंह गोहिल की जीत पर बिहार कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी है. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) ने कहा कि कांग्रेस के इन तीनों अनुभवी नेता के उच्च सदन पहुंचने के बाद सदन में पार्टी को काफी लाभ होगा. उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं को बधाई और शुभकामना दी है.

बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने भी बिहार के प्रभारी और गुजरात से विजयी शक्ति सिंह गोहिल, दिग्विजय सिंह और वेणुगोपाल को फोन कर बधाई दी. उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को भी इस जीत के लिए आभार जताया है. कुमार ने कहा कि शक्ति सिंह गोहिल राज्यसभा में कांग्रेस की मजबूत आवाज बनकर उभरेंगे. उन्होंने कहा, "गोहिल ने बिहार के कांग्रेसियों का नैतिक मनोबल बढ़ाया है, इससे हम सभी ऊर्जान्वित हुए हैं."

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव 2020: मध्य प्रदेश की 2 सीटों पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस का कब्जा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह जीते

इनके अलावा पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, पूर्व उपनेता विधान परिषद विजय शंकर मिश्र, ब्रजेश पांडेय, आजमी बारी, सुजीत कुमार सिन्हा उर्फ दीपू, साकिर अली, रिजवान अहमद, सुनैना झा तथा अविनाश कुमार ने भी राज्यसभा चुनाव जीतने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, शक्ति सिंह गोहिल और वेणुगोपाल को बधाई दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).