बॉलीवुड

काजोल ने अपने पापा को किया याद, कहा- उन्हें मुझ पर सबसे ज्यादा भरोसा था

अभिनेत्री काजोल ने शुक्रवार को अपने दिवंगत पिता, फिल्म निमार्ता शोमू मुखर्जी को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने पिता के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बैकग्राउंड में काजोल अपने आवाज में अपने पिता के बारे में कुछ बाते शेयर कर रही हैं.

काजोल ने अपने पापा को किया याद, कहा- उन्हें मुझ पर सबसे ज्यादा भरोसा था
काजोल देवगन (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री काजोल (Kajol) ने शुक्रवार को अपने दिवंगत पिता, फिल्म निमार्ता शोमू मुखर्जी (Shomu Mukherjee) को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने पिता के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बैकग्राउंड में काजोल अपने आवाज में अपने पिता के बारे में कुछ बाते शेयर कर रही हैं.

उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "आज मेरे पापा का जन्मदिन है. पापा से यह कहना चाहती हूं कि वे अपनी बेटी को एक तोहफा दें, भरोसे का. यह एक जादुई शब्द है. बेटियों में इतना भरोसा करें कि दुनिया में वे केवल इसी को देखें. यह भी देखे: सेल्फी लेने की कला को डिकोड करने की कोशिश में दिखी काजोल

कभी भी कम के लिए तैयार न हो. सोसाइटी की तरफ से खुद पर कोई दबाव न महसूस करें. परिवार और बाकी की चीजों के लिए भी. उन्हें पावर दें खुद पर भरोसा करने की."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).