आपदा से बने हर अवसर को UP साकार कर रहा है, राज्य ने दिखाया साहस: PM नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया में कोरोना का इतना बड़ा संकट है, तब यूपी ने जो साहस दिखाया, स्थितियों को संभाला, वो अभूतपूर्व है, प्रशंसनीय है. एक प्रकार से आपदा से बने हर अवसर को यूपी साकार कर रहा है. इस उपलब्धि को यूपी के लोग खुद महसूस कर रहे हैं, लेकिन आप अगर आंकड़े जानेंगे तो और भी हैरान हो जायेंगे.