बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ ने दी माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि, देखिए वीडियो

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने दिवंगत पॉप किंग माइकल जैक्सन को एक पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है. गुरुवार को टाइगर ने जैक्सन की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर अपनी फिल्म 'मुन्ना माइकल' के गानों 'फील द रिदम' और 'बेपरवाह' पर डांस कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

टाइगर श्रॉफ ने दी माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि, देखिए वीडियो
टाइगर श्रॉफ (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने दिवंगत पॉप किंग माइकल जैक्सन (Michael Jackson) को एक पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है. गुरुवार को टाइगर ने जैक्सन की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर अपनी फिल्म 'मुन्ना माइकल' के गानों 'फील द रिदम' और 'बेपरवाह' पर डांस कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

इन वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "धुएं के कारण सामने रखी चीज नहीं देख सकता हूं, मैं कभी नहीं जान पाया कि किंग ने यह बिना अतिरिक्त कोशिशों के कैसे किया. हम में से बहुतों के लिए ब्लूप्रिंट छोड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया." इस वीडियो में जैक्शन के प्रशंसक टाइगर व्हाइट ड्रेस में उनके कुछ लोकप्रिय स्टेप्स करते दिख रहे हैं. यह भी पढ़े: दिशा पटानी ने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के परिवार के साथ मिलकर मनाया जन्मदिन का जश्न (See Pics)

टाइगर ने हाल ही में अपनी शर्टलेस तस्वीरों को क्लिक करने के लिए पेपराज्जी को धन्यवाद देते हुए चुटकी ली थी कि वह "इंस्टा मटीरियल से बाहर" थे. टाइगर को आखिरी बार अहमद खान द्वारा निर्देशित 'बागी 3' में पर्दे पर देखा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).