देश

प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे ट्रांसफर किए गए: बीजेपी अध्यक्ष जे.पी नड्डा

बीजेपी का कांग्रेस पर आक्रमण जारी है. चीन द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन में डोनेशन का मामला उठाने के बाद अब बीजेपी ने प्रधानमंत्री रिलीज फंड में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. एक परिवार की पैसे की भूख से देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संदर्भ में ट्वीटर पर डॉक्यूमेंट भी शेयर किया है.

प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे ट्रांसफर किए गए: बीजेपी अध्यक्ष जे.पी नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 26 जून: बीजेपी का कांग्रेस (Congress) पर आक्रमण जारी है. चीन द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन में डोनेशन का मामला उठाने के बाद अब बीजेपी ने प्रधानमंत्री रिलीज फंड में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (J.P Nadda) ने इस मसले को उठाते हुए कहा कि एक परिवार की पैसे की भूख से देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. शुक्रवार को लगातार तीन ट्वीट करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि एक परिवार ने अपनी पूरी शक्ति पैसे को कमाने में लगा दी.

कांग्रेस की इस सामंतवादी राजशाही को अपने फायदे के लिए किये गये इस लूट के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए. नड्डा ने सिलसिलेवार व्यौरा देते हुए कहा कि भारत के लोग अपनी गाढ़ी कमाई प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में डालते हैं, ताकि मुसीबत में लोगों की मदद की जा सके. लेकिन लोगों की गाढ़ी कमाई को एक परिवार द्वारा पोषित एक फाउंडेशन में डालना खुली लूट है. यह लोगों के साथ धोखा है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- एकता और एकजुटता का समय, ‘शाही परिवार के उत्तराधिकारी’ फिर करना पड़ सकता है इंतजार

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कह, "संकट में लोगों की मदद करने के लिए बना पीएमएनआरएफ, यूपीए के कार्यकाल में राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे दान कर रहा था. पीएमएनआरएफ बोर्ड में कौन बैठा? सोनिया गांधी, राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्षता कौन करता है? सोनिया गांधी, यह पूरी तरह से निंदनीय है." गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संदर्भ में ट्वीटर पर डॉक्यूमेंट भी शेयर किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).