Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़े 1.17 करोड़ के पार, 5.3 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.1 करोड़ से अधिक हो गई है. वहीं मौतों की संख्या अब 5.3 लाख के पार गई है. ताजा अपडेट के अनुसार, मंगलवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 1,15,90,195 थी, जबकि इस घातक वायरस से दुनिया में मरने वालों की संख्या 5,37,429 हो चुकी थी. भारत दुनिया में तीसरे नंबर 6,97,413 पर है.