देश

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के पूर्व उप महापौर अभय सेठ का कोरोना वायरस से निधन, शुगर और दिल की बीमारी से भी थे पीड़ित

उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ के पूर्व उप महापौर अभय सेठ का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया. पूर्व उप महौपार अभय सेठ को जुकाम-बुखार की शिकायत थी. 10 दिन पहले उनमें कोरोना की पुष्टि हुई. पूर्व उपमहापौर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शोक व्यक्त किया है.

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के पूर्व उप महापौर अभय सेठ का कोरोना वायरस से निधन, शुगर और दिल की बीमारी से भी थे पीड़ित
मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 7 जुलाई: उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ के पूर्व उप महापौर अभय सेठ (Abhay Seth) का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया. पूर्व उप महौपार अभय सेठ को जुकाम-बुखार की शिकायत थी. 10 दिन पहले उनमें कोरोना की पुष्टि हुई. बुखार व सर्दी-जुकाम के बाद पूर्व डिप्टी मेयर की अभय सेठ की जांच कराई गई थी. जांच में संक्रमण का पता चला, जिसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को शुगर व दिल की गंभीर बीमारी भी थी. दिल की बाईपास सर्जरी भी हुई थी.

सेठ के बेटे आलोक ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार की शिकायत होने पर सबसे पहले राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में ले गए थे. उन्होंने वहां कोरोनोवायरस पॉजटिव आने पर इन्हें एसजीपीजीआई में स्थानांतरित कर दिया गया. उनके ऑक्सिजन लेवल में काफी कमीं आ रही थी.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने AIIMS की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने वाले पत्रकार की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए

दस साल तक नगर निगम सदन के सदस्य रहने वाले अभय सेठ अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं. बेटा और बेटी दोनों शादीशुदा हैं. बेटा यहीं पर है मगर बेटी विदेश में है. अब कोरोना के कारण हवाई यातायात बंद है तो उसका आना संभव नहीं हो पाया.

पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ के सबसे करीबी दोस्त अशोक मिश्रा के बेटे और पूर्व पार्षद संजय मिश्रा ने बताया कि दिवंगत अभय सेठ के परिवार में उनकी पत्नी रीता सेठ, बेटा अर्पित सेठ और एक बेटी अंशू सेठ है. संजय के मुताबिक अभय सेठ की आयु इस समय करीब 68 वर्ष की थी. पूर्व उपमहापौर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शोक व्यक्त किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).