Coronavirus Pandemic: दुनियाभर में COVID-19 के 2 करोड़ से अधिक संक्रमित, 7.47 लाख मरीजों की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 2 करोड़ और मौतों की संख्या 7.47 लाख से अधिक हो गई है. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई के ताजा अपडेट के मुताबिक, गुरुवार की सुबह तक दुनिया में मामलों की कुल संख्या 2,05,50,481 और मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,47,845 हो चुकी थी.