Bihar Floods: बिहार में बाढ़ से करीब 81 लाख लोग प्रभावित, 8 लाख हेक्टेयर में लगी फसल हुई बर्बाद
बिहार में बाढ़ का कहर अभी भी जारी है. कुछ क्षेत्रों में भले ही बाढ़ का पानी कम हुआ है, लेकिन अभी भी बाढ़ग्रस्त इलाके के खेत बाढ़ के पानी लबालब भरे हैं. राज्य के 16 जिलों के 130 प्रखंडों में अभी भी बाढ़ का पानी फैला हुआ है, जिससे करीब 81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. बाढ से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि आठ लाख हेक्टेयर में लगी फसल पूरी तरह बाढ के पानी में डूब गए हैं.