Uttar Pradesh: हापुड़ में 6 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने के बाद हत्या का प्रयास करने वाले आरोपित को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक हापुड़, संजीव सुमन ने बताया, "आरोपी छह अगस्त को छह वर्ष की मासूम को बहला फुसला कर ले गया था.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने के बाद हत्या का प्रयास करने वाले आरोपित को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक हापुड़, संजीव सुमन ने बताया, "आरोपी छह अगस्त को छह वर्ष की मासूम को बहला फुसला कर ले गया था. 7 अगस्त को पुलिस ने बच्ची को रिकवर किया. बच्ची का इलाज मेरठ में चल रहा है. वह सकुशल है."
उन्होंने बताया कि 50 हजार के इनामी आरोपित दलपत को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई. वहां पर मुठभेड़ होने पर उसके पैर में गोली लग गई. जिससे वह घायल हो गया. उपचार के बाद आरोपित को हापुड़ पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए काफी टीमें लगा रखी थीं.
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 4583 नये मामले, मृतक संख्या बढ़कर 2230 हुई
पुलिस ने बच्ची के माता-पिता और पड़ोसियों के बयानों पर आधार पर तीन स्केच जारी किए थे. पुलिस का कहना है कि इन तीनों में से ही कोई आरोपी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2020 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

