Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना संक्रमण के 86 हजार नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 40 लाख के पार, एक दिन में 1,089 संक्रमितों की हुई मौत
देश में शनिवार को कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक 86,432 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 40,23,179 तक पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है. बीते 24 घंटों में कुल 1,089 नई मौतें दर्ज हुई है और इसी के साथ यहां मरने वालों की संख्या 69,561 हो गई है.