जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, हथियारों और मोर्टारों का किया गया इस्तेमाल
पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल कर जमकर गोलाबारी की. पाकिस्तान इस साल नियंत्रण रेखा पर बार-बार द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. इस साल में अब तक हुए 2,730 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघन में 24 नागरिक मारे गए हैं.
जम्मू, 5 सितम्बर : पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC)पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल कर जमकर गोलाबारी की.
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "आज सुबह करीब 9.15 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और देगवार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी और गोलीबारी की. पाकिस्तान ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है."
Pakistan violated ceasefire by firing with small arms & intense shelling with mortars along LoC in Shahpur, Kirni & Degwar sectors in Poonch, Jammu and Kashmir at about 9:15 am today. Indian Army is retaliating.
— ANI (@ANI) September 5, 2020
पाकिस्तान इस साल नियंत्रण रेखा पर बार-बार द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. इस साल में अब तक हुए 2,730 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघन में 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं. पाकिस्तान की ओर से अकारण होने वाली इस गोलीबारी से दर्जनों घर और अन्य नागरिक सुविधाओं को नुकसान हुआ है. साथ ही कई मवेशी भी मारे गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

