बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Death Case: CBI की टीम एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित घर पहुंची

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सीबीआई की एक टीम शनिवार की सुबह दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर एक बार फिर पहुंची. इससे पहले भी सीबीआई सुशांत के घर का दौरा कर चुकी है.

Sushant Singh Rajput Death Case: CBI की टीम एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित घर पहुंची
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)  की मौत की जांच के सिलसिले में सीबीआई की एक टीम शनिवार की सुबह दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर एक बार फिर पहुंची. इससे पहले भी सीबीआई (CBI) सुशांत के घर का दौरा कर चुकी है.

इस बार, वे अभिनेता की बहन मीतू सिंह को लेकर बांद्रा पश्चिम में स्थित मोंट ब्लैंक बिल्डिंग में गए, जहां सुशांत 14 जून को मृत पाए गए थे. गौरतलब है कि शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अभिनेता की पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया. एनसीबी का दावा है कि ड्रग्स पैडलर्स, शौविक और सैमुअल के बीच उसे लिंक मिले हैं. एनसीबी दोनों को आज कोर्ट में पेश करेगी. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death Case: NCB ने किया खुलासा- शोविक चक्रवर्ती ड्रग्स के ऑर्डर देता था, गूगल पे से करता था भुगतान

बता दें कि बासित परिहार को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को शौविक और मिरांडा के घर पर छापेमारी की थी. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).