COVID-19 Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.86 करोड़ के पार, अब तक हुई 918,796 की मौत
वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.86 करोड़ हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 918,000 हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों से रविवार को मिली. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 28,650,588 हो गई है, वहीं इससे हुई मृत्यु की संख्या 918,796 हो गई.