देश

Jammu and Kashmir: सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या, साली पर भी चलाई गोली

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की और फिर अपनी साली को घायल कर दिया. इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. कांस्टेबल मदन सिंह सेक्टर हेडक्वार्टर में पोस्टेड था और जम्मू का रहने वाला था.

Jammu and Kashmir: सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या, साली पर भी चलाई गोली
हत्या/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) (सीआरपीएफ) के एक जवान ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की और फिर अपनी साली को घायल कर दिया. इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. कांस्टेबल मदन सिंह सेक्टर हेडक्वार्टर में पोस्टेड था और जम्मू का रहने वाला था.

यह घटना शनिवार रात की है जब मदन अपने परिवार के साथ घर पर था. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मदन ने पत्नी के साथ बहस होने के बाद उसे गोलीोरी और फिर खुद आत्महत्या कर ली. सूत्र ने कहा, "मदन ने अपनी साली को भी गोली मारी. वह घायल है लेकिन खतरे से बाहर है. पूरे घटनाक्रम के दौरान मदन की आठ साल की बेटी मौजूद थी. " यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में CRPF के जवान ने की परिवार की हत्या, फिर की फांसी लगाकर खुदकुशी

मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. सीआरपीएफ ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं. यह पता लगाने की कोशिश रहेगी कि आखिरकार मदन सिंह ने परिवार को गोली क्यों चलाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).