Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बलिया जिले में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बलिया जिले में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. हल्दी थाने के एसएचओ सत्येंद्र राय ने कहा कि युवक भोर में करीब 4 बजे महिला के घर में जबरन घुस आया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया.
यह घटना शनिवार की है. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला के घर के पास एक घर में काम करने वाले आरोपी ने महिला को गालियां दीं और उसकी पिटाई भी की. यह भी पढ़े: पाली गैंगरेप: विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म मामले में 4 गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार, तलाश जारी
एसएचओ ने कहा कि 70 वर्षीय महिला के भतीजे द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

