तेलंगाना में COVID19 के दो हजार 173 नए मामले दर्ज, मृत्यु का आंकड़ा पहुंचा 1,033
तेलंगाना में रविवार को 2,173 अधिक नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 1.70 लाख का आंकड़ा पार चुके हैं. वहीं और आठ मरीजों ने वायरस के कारण दम तोड़ दिया. नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण की संख्या 1,71,306 हो गई है, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 1,033 हो गया तेलंगाना में मृत्यु दर अब राष्ट्रीय औसत 1.60 प्रतिशत के मुकाबले 0.60 प्रतिशत है.