उत्तर प्रदेश: दिव्यांग शख्स की पिटाई के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Watch Video))
उत्तर प्रदेश के एक पुलिस कांस्टेबल को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया. एक वीडियो क्लिप में वह कन्नौज में एक दिव्यांग व्यक्ति को पीटते हुए नजर आया, जिसके बाद उसके खिलाफ ये कदम उठाया गया. कन्नौज पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से निलंबन की घोषणा की.
कन्नौज, 20 सितम्बर: उत्तर प्रदेश के एक पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया. एक वीडियो क्लिप में वह कन्नौज में एक दिव्यांग व्यक्ति को पीटते हुए नजर आया, जिसके बाद उसके खिलाफ ये कदम उठाया गया. कन्नौज पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से निलंबन की घोषणा की. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई. वीडियो में पुलिस कांस्टेबल कन्नौज के एक पुलिस स्टेशन में दिव्यांग (Handicapped) के सिर के पीछे मारते हुए और जमीन पर धकेलते हुए दिखाई दे रहा है.
खबरों के मुताबिक, पीड़ित शख्स ई-रिक्शा चलाकर गुजर-बसर करता है और उसने कहा कि कांस्टेबल ने सड़क के किनारे से यात्रियों को लेने के लिए उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट की. हालांकि, कांस्टेबल ने दावा किया कि यात्रियों को लेने के लिए सड़क के किनारे से जाने के लिए कहने पर दिव्यांग शख्स ने दुर्व्यवहार किया.
अपाहिज वो नही होता जो अंग से मजबूर हो असली अपाहिज वो होता जो इंसानियत से महरूम हो।
आज यूपी के कन्नौज में एक दिव्यांग की पुलिस ने एक विकलांग लाचार को उसकी पत्नी के सामने पिटाई की।
अब क्या कहें? कौन सुनेगा? जब रक्षक ही भक्षक हो चुकी हो तो।? pic.twitter.com/OSZzSPWX8m
— Khurshid Ahmad ( चाय प्रेमी😊 ) (@khurshid_sab) September 18, 2020
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांस्टेबल को ड्यूटी से हटा दिया गया है और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस अधिकारियों को खुद को नियंत्रित करने के लिए और उकसावे में आकर जनता के साथ दुर्व्यवहार न करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

