DC vs KXIP 2nd IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा
किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार को आईपीएल-13 में दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा मैच सुपर ओवर में पहुंच गया. यह दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मैच था.
DC vs KXIP 2nd IPL Match 2020: किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार को आईपीएल-13 में दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा मैच सुपर ओवर में पहुंच गया. यह दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मैच था. दिल्ली ने किसी तरह 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे. पंजाब भी 20 ओवरों में आठ विकेट पर 157 रन ही बना सकी और मैच सुपर ओवर में गया.
पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल ने 60 गेंदों पर 89 बनाए और टीम को हार से बाचाया. वह टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे.
दिल्ली की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने 21 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया. उनकी पारी में सात चौके, तीन छक्के शामिल रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

