Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 3.1 करोड़ के करीब, अब अक 9,59,332 की हुई मौत
दुनिया में अब कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.1 करोड़ के करीब पहुंच गई है. वहीं मौतों की संख्या लगभग 9.6 लाख हो गई है. वहीं ऐसे देश जहां 10 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, उनमें मेक्सिको 73,493, ब्रिटेन 41,866, इटली 35,668, पेरू 31,369 और इक्वाडोर 11,090 हैं.