Anurag Kashyap #MeToo Controversy: यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे अनुराग कश्यप का उनकी पहली पत्नी आरती बजाज ने किया समर्थन
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री तामिल अभिनेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद निर्देशक की पहली पत्नी आरती बजाज उनके समर्थन में उतर गईं हैं. निर्देशक की पूर्व-पत्नी आरती ने अनुराग कश्यप के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया.
- Read in
- English
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर अभिनेत्री तामिल अभिनेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद निर्देशक की पहली पत्नी आरती बजाज (Aarti Bajaj) उनके समर्थन में उतर गईं हैं. निर्देशक की पूर्व-पत्नी आरती ने अनुराग कश्यप के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया.
उन्होंने लिखा, "मैं पहली पत्नी हूं.. अनुराग कश्यप आप एक रॉकस्टार हो. महिलाओं को हमेशा की तरह सशक्त करते रहो और उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह बनाते रहो. मैं यह सब कुछ हमारी बेटी के लिए देखती हूं. यहां कोई ईमानदारी नहीं है और दुनिया हारे हुए और बिना दिमाग वाले लागों से भर गई है. जो किसी भी ऐसे इंसान के खून के प्यासे हो गए हैं जो आवाज उठाता है." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death: सीबीआई और एम्स मेडिकल बोर्ड की मंगलवार को होगी अहम बैठक, सामने आ सकते हैं बड़े नतीजे
उन्होंने आगे लिखा, "नफरत करने में लगने वाली ऊर्जा अगर लोग किसी अच्छे काम में लगाएं तो दुनिया एक बेहतर जगह बन सकती है. मैंने अभी तक जो देखा है, यह उसमें सबसे घटिया हरकत है. पहले मुझे इस पर गुस्सा आया और फिर मैं जोर से हंसी क्योंकि यह इससे ज्यादा बनाया हुआ नहीं हो सकता. मुझे माफ करना कि आपको इससे गुजरना पड़ रहा है. यही इनका स्तर है. आप अपनी आवाज का इस्तेमाल करते रहो, हमसब आपसे प्यार करते हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

