Bihar Assembly Election 2020: क्या बिहार में कल बनेंगे नए सियासी समीकरण, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने आनन-फानन में बुलाई बैठक
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दल अब तैयारी में जुटे हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन में सीट बंटवारे में हो रही देरी को लेकर नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है. महागठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) भी सीट बंटवारे को लेकर नाराज बताई जा रही है। इस बीच, पार्टी ने गुरुवार को पार्टी की बैठक बुलाई है.