KKR vs MI 5th IPL Match 2020: मुंबई ने कोलकाता को दिया 196 रनों का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने बुधवार को यहां शेख जायेद स्टेडियम खेले जा रहे आईपीएल-13 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं. मुंबई का यह दूसरा मैच है जबकि कोलकाता का यह पहला मैच है.
IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को यहां शेख जायेद स्टेडियम खेले जा रहे आईपीएल-13 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं. मुंबई का यह दूसरा मैच है जबकि कोलकाता का यह पहला मैच है.
मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 54 गेंदों का सामना कर तीन चौके और छह छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा.
कोलकाता के लिए शिवम मावी ने दो विकेट लिए. सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

