MP Bye Poll Election 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों लिस्ट, प्रज्ञा ठाकुर का नाम नहीं
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें कुल 30 नाम हैं. स्टार प्रचारकों की सूची से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा राज्य के उपचुनाव में प्रचार करने नहीं आएंगे. भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा दुष्यंत कुमार गौतम, विनय सहस्त्रबुद्धे, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, कैलाश विजयवर्गीय, धर्मेंद्र प्रधान, उमा भारती, ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टार प्रचारक बनाए गया है.