Heroin Seized From Dharavi: मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, धारावी से 2.40 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
मायानगरी मुंबई के धारावी में पुलिस ने एक ड्रग पैडलर से लगभग 1.20 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 2.40 करोड़ रुपये आंकी गई है. यहां घाटकोपर पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. ड्रग डिलीवरी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद, एएनसी की एक टीम ने बुधवार दोपहर धारावी में 60 फीट वाली सड़क पर पैडलर को काबू करने के लिए जाल बिछाया और छिपकर उसका इंतजार करने लगी. संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भाराम्बे ने कहा कि कुछ समय बाद, संदिग्ध पैडलर अन्य पैडलर्स या ग्राहकों को ड्रग्स बेचने के लिए पहुंचा.