Coronavirus Update: ईरान में COVID19 के 8,864 नए मामले दर्ज, पिछले 24 घंटों में 424 संक्रमित मरीजों की हुई मौत
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोविड-19 के 8,864 नए मामले दर्ज किए जाने की सूचना दी. नए मामलों के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 663,800 हो गए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महामारी से अब तक ईरान में 37,409 लोगों की जान जा चुकी है, पिछले 24 घंटों में और 424 मौतें दर्ज की गई.